Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मूंदी बस स्टैंड पर बलकर पलटा, फाउंटेन वाल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

- Photo by : social media

मध्य प्रदे  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 14/04/2026 04:50:07 pm Share:
  • मध्य प्रदे
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 14/04/2026 04:50:07 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मूंदी नगर के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बलकर वाहन (MP12ZJ5185) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मूंदी नगर के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बलकर वाहन (MP12ZJ5185) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना रात के समय होने के कारण बस स्टैंड पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलकर तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। इस दौरान चालक को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए भेजा गया।

हादसे में नगर परिषद द्वारा हाल ही में निर्मित फाउंटेन वाल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वाहन की टक्कर से संरचना क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नगर परिषद को आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली, बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर काफी देर तक भीड़ का जमावड़ा लगा रहा।