-
☰
मध्य प्रदेश: बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला हुई शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मातृशक्ति करणी सेना परिवार धामनोद द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यशाला के पहले ही दिन बड़ी संख्या में बालिकाओं और युवतियों ने भाग लेकर कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मातृशक्ति करणी सेना परिवार धामनोद द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यशाला के पहले ही दिन बड़ी संख्या में बालिकाओं और युवतियों ने भाग लेकर कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाया। करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यशाला में ब्यूटी पार्लर और मेहंदी कला से संबंधित व्यावहारिक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला के सफल संचालन में करणी सेना परिवार की श्रीमती प्राची चौहान, श्रीमती ममता मंडलोई, श्रीमती ममता चौहान, श्रीमती भावना शेखावत, श्रीमती सपना देवड़ा, श्रीमती प्रीति मंडलोई एवं श्रीमती वंदना मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का संचालन श्रीमती नंदा शेखावत, श्रीमती देविका राजावत एवं कुमारी अंजली नायक द्वारा किया जा रहा है, जबकि मेहंदी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी श्रीमती जया शर्मा संभाल रही हैं। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आधुनिक ब्यूटी तकनीकों एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग श्रीमती सतपाल कौर गांधी का रहा, जिन्होंने अपने निवास स्थित हॉल को प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए उपलब्ध कराया। आयोजकों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के प्रथम दिवस करीब 80 बालिकाओं ने सहभागिता की। धामनोद नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंच रही हैं। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यशाला 25 जून तक नियमित रूप से संचालित की जाएगी। करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाएं भविष्य में स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी, जिससे उनके परिवार और समाज को भी लाभ मिलेगा।
हरियाणा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
हरियाणा: चनौत गांव में खेलों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मिला खेल सामग्री का वितरण
गुजरात: हाईटेंशन पोल लगाने से किसानों में दिखी नाराजगी, उचित मुआवजे और न्याय की उठी मांग
हरियाणा: भजन पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश: तड़के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
राजस्थान: यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य प्रशिक्षण से किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर