Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान समारोह, ट्रॉफी देकर किया गया सम्मान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Vishal Mandloi , Date: 03/06/2026 10:19:45 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Vishal Mandloi ,
  • Date:
  • 03/06/2026 10:19:45 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: महेश्वर तहसील के ग्राम खराड़ी में राजपूत समाज सकल पंच के सौजन्य से शिक्षा, प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: महेश्वर तहसील के ग्राम खराड़ी में राजपूत समाज सकल पंच के सौजन्य से शिक्षा, प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन स्वजातीय बंधुओं द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में किया गया। स्मृति भेंट सूची के अंतर्गत विभिन्न परिवारों द्वारा योगदान दिया गया, जिसमें स्वर्गीय श्री कालू सिंह जी मंडलोई की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री वीरेंद्र सिंह जी मंडलोई, स्वर्गीय श्री मनोहर सिंह जी तोमर की स्मृति में उनके पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह जी तोमर, स्वर्गीय श्री बापू सिंह जी पवार की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री मुकेश सिंह जी पवार, स्वर्गीय श्री विजय सिंह जी मंडलोई की स्मृति में उनके पुत्र श्री विशाल सिंह जी मंडलोई तथा स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री रामचंद्र जी पटेल शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन एवं महाराणा प्रताप के पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का राजपूत समाज की पारंपरिक लहरिया पहनाकर सम्मान किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं वरिष्ठजनों ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना पंजीकृत संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व एवं उज्ज्वल करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ कवि श्री ज़ालिम सिंह तोमर ने भी अपनी काव्य रचना प्रस्तुत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठजनों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र सिंह जी मंडलोई (गौड़) द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र सिंह जी मंडलोई (गौड़), (बबलू भैया) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।