-
☰
मध्य प्रदेश: ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की हुई अहम बैठक, 3 मई के कार्यक्रम पर विस्तृत मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इलाहाबाद में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इलाहाबाद में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 3 मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा और परिचर्चा की गई। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम के एजेंडे, कानूनी सुधारों, अधिवक्ताओं से जुड़ी नीतियों व योजनाओं, उनकी समस्याओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। यूनियन के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय और सचिव आशुतोष कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बैठक यूनियन के उद्देश्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे 3 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। बैठक में यह भी दोहराया गया कि यूनियन भविष्य में भी अधिवक्ता हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: मुआवजा व बीमा क्लेम में भेदभाव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कैश वैन में लगी भीषण आग, निवाई झिलाई पुलिया पर मची अफरा-तफरी
हरियाणा: विजय पर्व पर पुष्कर सिंह धामी ने सराहा डायरेक्ट सेलिंग मॉडल
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी महिला, गांव में बना दहशत का माहौल