-
☰
उत्तर प्रदेश: पार्षद मंसूर बदर का देर रात किया गया भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर खाताखेड़ी सड़क प्रकरण के बीच देर रात खाताखेड़ी नागरिकों ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर का फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया। पूर्व पार्षद डॉक्टर अहसान ने कहा कि जो भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर खाताखेड़ी सड़क प्रकरण के बीच देर रात खाताखेड़ी नागरिकों ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर का फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया। पूर्व पार्षद डॉक्टर अहसान ने कहा कि जो भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करता है। उसका मान सम्मान खुद ब खुद लोग करते हैं। कुछ लोगों को शब्दों की मर्यादा नहीं पता और ना ये पता कि वो किसके बारे में क्या बोल रहे हैं। पार्षद मंसूर बदर पढ़े लिखे सभ्य और लगातार लोगों की सेवा करने वाली शख्सियत है कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता को हज़म नहीं कर पा रहे हैं। भूरा मलिक तो एक मोहरा है इसके पीछे और भी लोग हैं लेकिन खाताखेड़ी की जनता काम करने वाले और नाकारा लोगों में फर्क जानती है। देर रात 12.00 बजे भी पार्षद मंसूर बदर के स्वागत में लोग सड़कों पर मौजूद रहे महिलाओं ने छतों से गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरी पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने कहा कि हम लोग जब एक सफ में खड़े होकर नमाज़ पढ़ते है उसमें ना कोई छोटा होता है ना बड़ा। आदमी के कर्म उसे छोटा और बड़ा बनाते हैं। जिम्मेदार लोगों को काम करना चाहिए इधर उधर की बातें नहीं करनी चाहिए। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि काम करने वाला पार्षद दल हमेशा से चाहे एस आई आर हो,चाहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला हो, चाहे पुराने शहर के वार्डों को कई किलोमीटर दूर से वापस निगम ले जाना हो,चाहे दबनी वाला कब्रिस्तान हो या मानक मऊ शमशान घाट हो, चाहे ईदुल फितर,और ईदुल अजहा की तैयारी हो,स्ट्रीट लाइट्स,पानी की समस्या हो, सड़क के मसले हो नगर और 32 गांवों की समस्याओं का समाधान करवाने में हमेशा आगे रहता है। भविष्य में लोगों के साथ खड़ा रहेगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद इज़हार मंसूरी, पार्षद महमूद हसन, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद जफर अंसारी, पार्षद गुलज़ेब खान के साथ वाजिद मलिक, इरशाद मलिक, मसूद अंसारी, कुरबान मलिक, डॉक्टर नसीम मलिक, डॉक्टर मुक्तदीर, रिहान मलिक, साजिद मलिक, नौशाद मलिक, परवेज़ मलिक, अहसान मलिक, इसरार मलिक, राहिल आज़मी, इमरान मंत्री, अलमास, जावेद मलिक व कमाल मलिक आदि ने जोरदार स्वागत किया।
राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: मुआवजा व बीमा क्लेम में भेदभाव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कैश वैन में लगी भीषण आग, निवाई झिलाई पुलिया पर मची अफरा-तफरी
हरियाणा: विजय पर्व पर पुष्कर सिंह धामी ने सराहा डायरेक्ट सेलिंग मॉडल
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी महिला, गांव में बना दहशत का माहौल