Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: बिजली कटौती से मचा हाहाकार, 24 घंटे तक गुल सप्लाई, महिलाएं-बच्चे सड़कों पर उतरे

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 30/04/2026 10:24:28 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 30/04/2026 10:24:28 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट। प्रशासन बना हुआ है। तीन बंदर प्रशासन का रैवया तो यह हो रहा है कि अपना काम बनता भाड़ मे जाए जनता।

विस्तार

राजस्थान: टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट। प्रशासन बना हुआ है। तीन बंदर प्रशासन का रैवया तो यह हो रहा है कि अपना काम बनता भाड़ मे जाए जनता। टोंक में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर अलग अलग इलाकों में 5 घंटे से लेकर 24 घंटे तक बिजली गुल है, जिससे लोगों का सब्र जवाब दे गया। शिकायत के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतर आए। तापमान में तपिश और ऊपर से घंटों का पावर कट। टोंक जिला मुख्यालय के कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। छावनी, नायकों का मोहल्ला, धोलाखेड़ा और अन्नपूर्णा इलाके में पिछले 5 घंटों से बिजली गुल है। 

भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग जब फोन मिला-मिलाकर थक गए और कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उनका आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। छोटे बच्चे गर्मी से बिलख रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से न तो फॉल्ट सुधारा जा रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है।