Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 23 मार्च को बड़ा आंदोलन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 20/03/2026 05:38:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 20/03/2026 05:38:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाल स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अब जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाल स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अब जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है। युवा विचार मंच के बैनर तले 23 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर परिषद सभा मंच, बरघाट में विशाल जन आंदोलनअशोक माहुले पत्रकार कि खास रिपोर्टसिवनी-बालाघाट मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर अब आवाज और तेज हो गई है। वर्षों से यह सड़क बदहाल पड़ी है और हर दिन कोई न कोई हादसा आम लोगों की जान ले रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई और झूठे आश्वासनों में लगे हुए हैं। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों और इस लड़ाई में आगे आएं।