Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत, भाजपा को बढ़त का दावा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashoke Bhandari , Date: 29/04/2026 03:37:34 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashoke Bhandari ,
  • Date:
  • 29/04/2026 03:37:34 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ज्योतिष सम्राट प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के शिष्य रत्न मुनिराज श्री जीतचन्द्र विजय जी म सा ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि भाजपा पांच राज्यो के चुनावों में असम, पांडिचेरी व पश्चिम बंगाल में विधान सभा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ज्योतिष सम्राट प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के शिष्य रत्न मुनिराज श्री जीतचन्द्र विजय जी म सा ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि भाजपा पांच राज्यो के चुनावों में असम, पांडिचेरी व पश्चिम बंगाल में विधान सभा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में गुंडाराज का आतंक खत्म होने जा रहा है। बंगाल में 294 सीटों के लिए चुनाव चल रहे है। मतदान हो चुका है आगामी 4 मई को बंगाल चुनाव की मतगणना होने जा रही है। वर्तमान ग्रह गोचर को ध्यान में रखकर बात की जाय तो शनि जो राजयोग देता है। वह गुरु की मीन राशि मे है साथ ही राहु शनि की कुंभ राशि मे विचरण कर रहे है। सूर्य अपनी उच्च मेष राशि मे भ्रमण कर रहा है इस बार भयंकर गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे है। इस बार बंगाल चुनावो में छूट पुट घटनाओं को छोड़कर मारकाट हिंसा आदि का प्रभाव नही के बराबर रहेगा। पिछले 15 वर्षों से शासन करने वाली पार्टी सत्ता से दूर होते हुए नजर आ रही है।

 

इन सब मे सरकार के प्रति नकारात्मकता उभर कर सामने आएगी । रिकार्ड मतदान होकर मुस्लिम वोटों का काफी योगदान रहेगा। हो सकता है कि ओबेसी भी बंगाल में अपने लिये कुछ सीटें जीत कर ले आएंगे। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत घटिया रहेगा । मुख्यमंत्री भवानीपुर से ममता बैनर्जी खुद भी चुनाव हार सकती है। बहुत मेहनत के बाद उनकी पार्टी 90 के पार कर पाए। इस बार नरेंद्र मोदी,अमितशाह ओर योगी आदित्यनाथ तीनो जिस तरह से मैदान में उतरे है। लग रहा है कि एनडीए 170 से 175 सीटे जीत जाए तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। इस बार ग्रहों की चाल से स्पष्ट नजर आ रहा है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन सम्भव है।