-
☰
उत्तर प्रदेश: गौकशी के आरोपी की हुई गिरफ्तारी, पुलिस चेकिंग में दबोचा गया आरोपी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेहट जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की गाय चोरी कर लेना तथा वादी की गाय के अवशेष गांव के खेत में मिलने के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मु.अ.सं.- 181/26 धारा- 305 ए बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह दीखित के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.04.2026 को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा रवासौली पुल चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी, तभी ग्राम दाउदपुरा की तरफ से मोटर साइकिल पर सवार 1 संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को चैकिंग करते देख अपनी मोटरसाईकिल को वापस ग्राम दाउदपुरा की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया तथा कुछ दूरी पर घेर घोटकर पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान पुत्र गुफरान उर्फ भूरा निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बेहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 181/26 धारा- 305(ए) बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त की मोटरसाइकिल पर बँधे कट्टे से गौकशी के उपकरण बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैने अपने साथियों के साथ मिलकर 03 दिन पहले ग्राम रतनपुरा के जंगल में गौकशी की थी तथा गाँव में जाग हो जाने के कारण हम लोग कटे हुए गौवंश को मौके पर ही छोडकर भाग गये थे। आज भी मैं गौकशी करने के लिये निकला था परन्तु पुलिस ने मुझे पकड लिया। रिजवान पुत्र गुफरान उर्फ भूरा ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर। मोटर साइकिल - बिना नम्बर प्लेट धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया गोकशी के उपकरण गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम . श्री लोकेन्द्र सिंह थाना बेहट जनपद सहारनपुर
मु0अ0सं0- 93/12 धारा- 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 थाना बेहट, सहारनपुर। मु0अ0सं0- 181/26 धारा- 305(ए) बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 थाना बेहट, सहारनपुर ।
. अभिषेक खोखर थाना बेहट जनपद सहारनपुर
. हरेन्द्र सिंह थाना बेहट जनपद सहारनपुर
. ब्रजवीर सिंह थाना बेहट जनपद सहारनपुर
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर