-
☰
हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन के सख्त निर्देश, शिकायतों का तय समय में निपटारा अनिवार्य
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी लक्षित सरीन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक शिकायत की एक्शन टेकन रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।
विस्तार
हरियाणा: हांसी अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी लक्षित सरीन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक शिकायत की एक्शन टेकन रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। एडीसी लक्षित सरीन की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी अधिकारी इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका शीघ्र निवारण करें।
एडीसी ने स्पष्ट किया कि कोर्ट में लंबित मामले, विकास कार्यों के लिए मांग, कर्मचारियों से संबंधित सेवा मामले, आरटीआई आवेदन, स्थानांतरण प्रार्थनाएं तथा रोजगार संबंधी मांगें समाधान प्रकोष्ठ के दायरे में नहीं आती हैं। अतः इन मामलों को अलग प्रक्रिया के तहत निपटाया जाए। बैठक के दौरान एडीसी ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली और प्रत्येक शिकायत के समाधान के लिए समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर सभी मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए और इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट की जाए। एडीसी लक्षित सरीन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ, उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
छत्तीसगढ़: महिला जनसुनवाई से पहले दुबे का पत्र आया सामने, लंबित शिकायतें रखने की मांग
उत्तर प्रदेश: मंडल में हुई विकास कार्यों की समीक्षा, देरी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: सोडल बाबा जन्मोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजन हुआ 29 से शुरू
उत्तर प्रदेश: गौकशी के आरोपी की हुई गिरफ्तारी, पुलिस चेकिंग में दबोचा गया आरोपी
हरियाणा: ढाणा खुर्द–ढाणी पिरावली सड़क का हुआ शुभारंभ, जलघर परियोजना को भी मिली मंजूरी