Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया गया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 29/04/2026 03:14:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 29/04/2026 03:14:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान एंटी रोमियो एंव मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 द्वितीय चरण के पुलिस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने अन्य पुलिस कर्मियों सहित नगर में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन व महिलाओं एंव बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत  विस्तार से संवाद कर जागरूक किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान एंटी रोमियो एंव मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 द्वितीय चरण के पुलिस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने अन्य पुलिस कर्मियों सहित नगर में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन व महिलाओं एंव बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत  विस्तार से संवाद कर जागरूक किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में श्रीमान थाना प्रभारी श्री उम्मेद सिंह के कुशल नेतृत्व मे एंटी रोमियो टीम  प्रभारी उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा ,महिला कांस्टेबल सोनू , महिला कांस्टेबल  नजमा, महिला रिक्रूट आरक्षी उपासना, महिला रिक्रूट आरक्षी मोनिका, महिला रिक्रूट आरक्षी प्राची देवी, महिला रिक्रूट आरक्षी सोनम व महिला होमगार्ड सविता द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली रोड, मौहल्ला बंजारन, सर्राफा बाजार, मेन बाजार, बैंक व इस्लामनगर रोड आदि स्थानों पर महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाकर आमजन और महिलाओं एंव बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के दृष्टिगत संपूर्ण जानकारी दी गई।

 

जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को  सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़ 0,5 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे बताया गया, एवं  उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरुक किया गया। साईबर फ्राॅड एवं साईबर क्राइम के बारे मे भी संपर्क कर विस्तार से जागरूक किया गया। सरकार द्वारा जारी किए गए  हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर,1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गयी, एंटी रोमियो टीम ने महिला उत्पीड़न जैसे राह में अनावश्यक छेड़-छाड़ करना, किसी के द्वारा डर भय दिखाना, व अनावश्यक धमकी देना आदि की स्थिति में तुरंत उपरोक्त नम्बरों पर निर्भय होकर काॅल कर पुलिस विभाग  की सहायता प्राप्त करने की अहम सलाह दी। और महिलाओं/बालिकाओं को विस्तृत जानकारी देकर निर्भीक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा  पंपलेट भी वितरित किए गए।