Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हुआ भव्य स्वागत, मंदिर दर्शन कर लिया आशीर्वाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 29/04/2026 11:17:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 29/04/2026 11:17:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विंध्याचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विंध्याचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। इस अवसर पर विंध्यधाम के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने उन्हें माँ विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद नितिन नवीन ने माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद उनका काफिला ‘होटल रत्नाकर’ पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आत्मीय मुलाकात और विचार-विमर्श का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, जनसेवा के विस्तार और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उनके आगमन को लेकर विंध्याचल में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था और राजनीतिक ऊर्जा का अनूठा संगम इस दौरान पूरे क्षेत्र में साफ दिखाई दिया, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला।