-
☰
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित “सपनों की उड़ान” परियोजना एवं युवा सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विस्तार
राजस्थान: टोंक शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित “सपनों की उड़ान” परियोजना एवं युवा सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों एवं समुदाय में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान करना रहा। इस वर्ष दिवस की थीम “एक माहवारी अनुकूल विश्व के लिए एक साथ” रखी गई। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत अरनिया केदार, झिराना, नानेर, पीपलू एवं पासरोटिया में किशोरियों एवं समुदाय के लोगों के साथ माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। डॉ. शिवजीराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माहवारी विषय पर सत्र, क्विज प्रतियोगिता, शपथ, रैली, नारे एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी पूनम जोनवाल एवं राजकंवर ने जानकारी दी कि कार्यकर्ताओं रामकल्याण जाट, बिना बैरवा एवं अन्य टीम सदस्यों द्वारा आयोजित सत्रों में माहवारी क्या है, सामान्य चक्र, शारीरिक एवं भावनात्मक बदलाव, मिथक एवं सच्चाई, स्वच्छता, पोषण तथा समुदाय की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को माहवारी से जुड़े मिथकों एवं भेदभाव को समाप्त करने की शपथ दिलाई गई तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 164 किशोर-किशोरियां सहित समुदाय के महिला-पुरुष, चिकित्सक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं परियोजना टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान