-
☰
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक पत्रकार संघ (जार) के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश परिडवाल का जन्मदिन रविवार को शहर स्थित वंशिका शोरूम में उत्साह, आत्मीयता और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक पत्रकार संघ (जार) के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश परिडवाल का जन्मदिन रविवार को शहर स्थित वंशिका शोरूम में उत्साह, आत्मीयता और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किए, केक काटा और दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिडवाल ने पत्रकार हित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की सदस्यता लेने वाले प्रत्येक पात्र पत्रकार को जिलाध्यक्ष परिवार की ओर से पांच वर्ष के लिए 5 लाख रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिले के पत्रकारों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और संस्थान का परिचय-पत्र (आईडी) उपलब्ध कराकर सदस्यता ग्रहण करने तथा पत्रकारबंधु योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। समारोह में राजस्थान पत्रकार संघ (जार) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.एन. चावला एवं पुरुषोत्तम जोशी सहित जिला कार्यकारिणी के रवीन्द्र जौहरी, रोशन शर्मा, राजाराम गौतम, विजय लखानी, अशोक बैरवा, अरशद शाहीन, अकबर खान एवं डॉ. मनीष कुमार ने परिडवाल को शुभकामनाएं दीं। राजस्थान किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी सहित अनेक शुभचिंतकों ने मोबाइल फोन के माध्यम से भी जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिजेश परिडवाल ने पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक मजबूती के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में पत्रकार हितों को नई दिशा और मजबूती मिली है। समारोह का समापन परिडवाल के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।c
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण