-
☰
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने टोंक जिले में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मनीष बैरवा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने टोंक जिले में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मनीष बैरवा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल द्वारा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की सहमति से की गई। मनीष बैरवा वर्तमान में नगर परिषद टोंक के निवर्तमान पार्षद हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे इससे पहले भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री सहित संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे संगठन को मजबूत करने वाला निर्णय बताया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष बैरवा ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के हितों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान