-
☰
राजस्थान: महेश नवमी पर मारवाड़ी महिला समिति का सेवा कार्य, 1100 ग्लास मिल्क रोज वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक माहेश्वरी समाज के वंशोतपत्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति टोंक द्वारा 1100 ग्लास दूध ओर शुद्ध शर्बत से बने स्वादिष्ट मिल्क रोज से आम जनता की सेवा की गई।
विस्तार
राजस्थान: टोंक माहेश्वरी समाज के वंशोतपत्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति टोंक द्वारा 1100 ग्लास दूध ओर शुद्ध शर्बत से बने स्वादिष्ट मिल्क रोज से आम जनता की सेवा की गई। टोंक शहर में अग्रवाल धर्मशाला के मुख्य द्वार पर समिति की महिला पदाधिकारियो द्वारा इस सेवा कार्य की आम जन ने प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजिका समिति उपाध्यक्ष रंजना गर्ग ने बताया कि मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष अलका भण्डारी के नेतृत्व में ये सेवा कार्य आयोजित किया गया । इस सेवा की प्रमुख सहयोगी नम्रता करवा ने बताया कि भीषण गर्मी में आम जन की सेवा शुद्ध मिल्क रोज से की गई जिससे सभी राहगीरों को राहत मिली ।समिति की सचिव शिक्षा विजय कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया माहेश्वरी समाज मारवाड़ी समाज का प्रमुख अंग है। इस समाज के आज उतपत्ति दिवस पर इस प्रकार का सेवा कार्य करते हुए हमे गर्व है। अध्यक्ष अलका भण्डारी ने सेवा ही धर्म है इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक मानव को अपने जीवन मे सेवा का भाव रखना चाहिए और सभी के लिए परोपकारी कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष अलका भण्डारी सचिव शिक्षा विजय कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल रेखा गुप्ता रंजना गर्ग अंजू विजय नीतू गुप्ता सीमा जेन ममता गोयल ममता अग्रवाल अनिता मूंदड़ा अवंति जेन सोहिनी मूंदड़ा सुनीता मूंदड़ा अर्चना गर्ग रोनिका सोनी मधु तोषनीवाल अंजना मूंदड़ा नम्रता करवा उमा मूंदड़ा आदि मौजूद रही।
राजस्थान: ₹6 लाख की लूट के बाद भाग रहे बदमाश हादसे का हुआ शिकार, एक को जयपुर किया रेफर
हरियाणा: अब रजिस्ट्री के साथ तुरंत होगा इंतकाल, नई व्यवस्था से लोगों को मिली बड़ी राहत
हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम राजेश खोथ ने किया संबोधित
राजस्थान: अरनियामाल ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा नेताओं ने सुनी जनसमस्याएं