Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ₹6 लाख की लूट के बाद भाग रहे बदमाश हादसे का हुआ शिकार, एक को जयपुर किया रेफर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/06/2026 06:16:33 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/06/2026 06:16:33 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ₹6 लाख की लूट के मामले में बड़ा और नाटकीय मोड़ सामने आया है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ₹6 लाख की लूट के मामले में बड़ा और नाटकीय मोड़ सामने आया है। सांवरिया फार्म के मुनीम से अवैध हथियारों की नोक पर नकदी लूटकर फरार हो रहे बदमाश सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सांवरिया फार्म के मुनीम बजरंग से बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब छह लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज गति से मौके से फरार हो रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक बदमाश की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दो अन्य बदमाशों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घायलों की निगरानी के साथ-साथ लूट और हादसे दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।