Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मातेश्वरी जगदम्बा ‘ममा’ की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ब्रह्माकुमारी केंद्र में हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 27/06/2026 02:13:11 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 27/06/2026 02:13:11 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र, कोटपूतली पर संस्थान की फाउंडर सदस्य एवं आध्यात्मिक जगत की महान विभूति मातेश्वरी जगदम्बा (ममा) की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने ममा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि ममा का जीवन सादगी, तपस्या, त्याग और आध्यात्मिकता का अद्भुत उदाहरण था। उन्होंने परमात्मा शिव बाबा के ज्ञान को अपने जीवन में धारण कर समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत किया तथा ईश्वरीय संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बीके लक्ष्मी बहन ने ममा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका बचपन का नाम ओम राधे था। ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ने के बाद उन्हें जगदम्बा नाम प्राप्त हुआ और संस्थान से जुड़े सभी भाई-बहन उन्हें स्नेहपूर्वक "ममा" कहकर पुकारते थे। उन्होंने कहा कि ममा का जीवन सत्य, अच्छाई और श्रेष्ठ कर्मों से परिपूर्ण था। वे स्वयं करके सिखाने में विश्वास रखती थीं तथा संस्थान के प्रत्येक सदस्य को मातृवत स्नेह और पालना प्रदान करती थीं। उन्होंने बताया कि ममा के जीवन का मूल मंत्र था। "जो कर्म मैं करूंगी, मुझे देख सब करेंगे।" यही कारण है कि उनका जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान ममा की स्मृति में शिव बाबा को भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित सभी भाई-बहनों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।