Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान,  पोस्टमार्टम के लिए भेज शव 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rohan Singh , Date: 06/03/2026 12:36:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rohan Singh ,
  • Date:
  • 06/03/2026 12:36:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर थाना रेवना क्षेत्र ग्राम चैनापुर मैं एक 18 वर्ष के नौजवान ने गंभीर परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर थाना रेवना क्षेत्र ग्राम चैनापुर मैं एक 18 वर्ष के नौजवान ने गंभीर परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम चैनापुर निवासी अमन सचान उम्र 18 वर्ष पुत्र रमेश सचान नए गांव से कुछ दूर पर फांसी लगाकर जान दे दी रमेश सचान जिनमें एक बेटा और दो बेटियां थी।  4/3/026 की रात लगभग 10:00 बजे घर से कहीं जा रहा था तो घर वालों ने पूछा कहां जा रहे हो। अमन ने बताया किसी का फोन आ रहा है अभी हम आ रहे हैं। यह कहकर घर से चला गया। फिर पूरी रात घर वापस नहीं आया होली के त्यौहार की वजह से घर वालों ने समझा किसी से मिलने गया होगा, जब सुबह तक वापस नहीं आया तो घर वाले उसकी तलाश करने लगे तब गांव के किसी युवक ने बताया कि एक लड़का गांव से लगभग 200 मीटर दूर एक पेड़ के पास पड़ा है। गांव के लोगों ने उसकी पहचान अमन सचान पुत्र रमेश सचान के रूप में की सूचना देने पर पहुंची रेवना थाना के थाना अध्यक्ष अनुज कुमार राजपूत पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।