Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भगेसर में दो माह से क्षतिग्रस्त है संपर्क मार्ग, बिहरियान और मुसहर बस्ती के ग्रामीण परेशान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 28/10/2026 01:08:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 28/10/2026 01:08:43 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोरांव विकासखंड कोरांव की भगेसर ग्राम पंचायत में बिहरियान और मुसहर बस्ती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले दो महीने से क्षतिग्रस्त पड़ा है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, किसानों और मजदूरों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बरसात के बाद सड़क कई जगह से कट गई है। पानी भरने के कारण मार्ग पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही है। बच्चों को स्कूल पहुंचने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण रामकृष्ण आदिवासी, संतलाल कुशवाहा, विजय शंकर, त्रिभुवन नाथ और पिंटू सहित अन्य लोगों का आरोप है कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक मिश्रा ने बताया कि भगेसर में सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही स्थलीय जांच कराई जाएगी और सड़क की मरम्मत की व्यवस्था की जाएगी।


Featured News