-
☰
उत्तर प्रदेश: पत्नी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ हुआ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कौशांबी महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघ का पुरवा गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कौशांबी महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघ का पुरवा गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद वह फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार देर रात पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी की गई। बताया गया कि पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
हरियाणा: चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता पर दिया गया अधिक जोर
राजस्थान: 22.73 ग्राम एमडी के साथ एनडीपीएस का वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा: टीबी मरीजों को मिली पोषण किट, 130 लाभार्थियों को प्रदान की गई सहायता
उत्तर प्रदेश: रोजी-रोटी बचाने की लड़ाई हुई तेज, वेंडरों ने प्रशासन को चेताया