-
☰
उत्तर प्रदेश: अल्फा जायंट्स नोएडा ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को हराकर जीता दीपावली कप 2026 का खिताब
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के भूतेश्वर फील्ड पर आयोजित दीपावली कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अल्फा जायंट्स नोएडा और एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के भूतेश्वर फील्ड पर आयोजित दीपावली कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अल्फा जायंट्स नोएडा और एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अल्फा जायंट्स नोएडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्फा जायंट्स नोएडा की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक सिंह ने 54 रन, माज ने 45 रन और रितिक ने 22 रन का योगदान दिया। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से मयंक शर्मा और अजमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 16.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सोयब सिद्दीकी ने 70 रन, अक्षत त्यागी ने 24 और अभिषेक पुंडीर ने 21 रन बनाए। अल्फा जायंट्स नोएडा की ओर से मोहम्मद कैफ ने तीन विकेट और सलमान ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सार्थक सिंह को मैन ऑफ द मैच, दीपक राणा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मयंक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सोयब सिद्दीकी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सत्या सिंह और साजिद उमर ने विजेता टीम सहित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रणधीर कपूर, भूपेंद्र काचल, डॉ. अमित सैनी, राजन वर्मा और अंकित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुकाबले में अंपायर की भूमिका नदीम और हर्षित राणा ने निभाई, जबकि मोहम्मद वाली ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली।
उत्तर प्रदेश: घोरावल के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
उत्तर प्रदेश: घोरावल विधानसभा के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
उत्तर प्रदेश: अग्निवीरों को पुलिस-पीएसी समेत विभिन्न विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण
उत्तर प्रदेश: मानकमऊ में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक, स्वच्छ सहारनपुर का दिया संदेश