Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आशुतोष सिन्हा की जीत कायस्थ समाज की एकता और राजनीतिक जागरूकता की जीत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/11/2026 10:33:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:33:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट वाराणसी स्नातक विधान परिषद चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी की जीत बताया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट वाराणसी स्नातक विधान परिषद चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी की जीत बताया है। उन्होंने इस सफलता पर आशुतोष सिन्हा को बधाई देते हुए समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि आशुतोष सिन्हा की सम्मानजनक जीत कायस्थ समाज की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता का परिणाम है। लंबे समय से राजनीतिक विश्लेषण में कायस्थ समाज को नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन वाराणसी स्नातक विधान परिषद चुनाव के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समाज अपनी एकता और सामूहिक शक्ति के दम पर राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस जीत ने सभी राजनीतिक दलों को कायस्थ समाज की राजनीतिक ताकत और उसकी भागीदारी पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर किया है।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब कायस्थ समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और सम्मान के मुद्दे पर हाशिये पर जाता दिखाई दे रहा था। समाज के लोग भी अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। समाज अपने अधिकारों, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर जागरूक हो रहा है।

मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज अब पिछलग्गू की राजनीति से बाहर निकलकर सीधे मुख्यधारा की राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वाराणसी स्नातक विधान परिषद चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत इसी बदलाव का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक व्यक्ति की राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आशुतोष सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सभी लोगों का आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह एकजुट रहकर सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News