Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु की बैठक में कौशल शर्मा ने उठाए जनहित के तीन मुद्दे, डीएम को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/11/2026 10:38:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:38:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों और आमजन से जुड़ी तीन प्रमुख समस्याओं को उठाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों और आमजन से जुड़ी तीन प्रमुख समस्याओं को उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया।

बैठक में कौशल शर्मा ने सबसे पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने टोल प्लाजा पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने और यात्रियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और सुविधाओं की कमी के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बिचपई, बढ़ौली, पुसौली और उरमौरा गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि इन गांवों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई घरों में अभी तक नल कनेक्शन भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

तीसरे मुद्दे के रूप में उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे से मिर्जापुर डिपो की बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन निर्धारित रोडवेज परिसर से ही कराया जाना चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कौशल शर्मा ने जिलाधिकारी से तीनों समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का अनुरोध किया। बैठक में नागेंद्र मोदनवाल, अमित अग्रवाल, प्रतीक केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News