Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस का पैदल गश्त और चेकिंग अभियान हुआ तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/11/2026 10:16:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:16:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान शुरू किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस की टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं।

इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News