Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कोन में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती, निकली भव्य रैली

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 15/04/2026 03:04:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 15/04/2026 03:04:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर महासभा कोन के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर महासभा कोन के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कोन रूबी मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सोनभद्र लक्ष्मी कुमार जायसवाल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय शंकर जायसवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष कोन), अनुज कुमार त्रिपाठी (एडवोकेट) सहित कई सम्मानित नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

आयोजन की अध्यक्षता राजमन भारती ने की। कार्यक्रम के सफल संचालन में उपाध्यक्ष महंगू राम भारती, कोषाध्यक्ष उमेश भारती, सचिव प्रमोद कुमार भारती, संचालक शिवनारायण भारती व अनुज तिवारी तथा संरक्षक उमेश कुमार एवं राम नरेश भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य रैली का भी आयोजन किया गया, जो बाबा साहब अंबेडकर जी के स्थान पुरानी बाजार (रैया बाबा के पास) से प्रारंभ होकर कोन बाजार बस स्टैंड मार्ग होते हुए पुनः बाबा साहब के स्थल पर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना कोन पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग एवं गश्त कर विशेष सहयोग प्रदान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।