Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न, पत्रकारों की सुरक्षा पर एकजुटता का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 06/07/2026 01:12:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 06/07/2026 01:12:25 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद इकाई गाजीपुर की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार को मिश्र बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं उसके विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन के गठन के बाद से जिस तेजी से पत्रकार साथी इससे जुड़े हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि यह संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कम समय में बड़ी संख्या में पत्रकारों की सदस्यता यह दर्शाती है कि संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।

वहीं जिला उपाध्यक्ष रामअवतार यादव ने कहा कि संगठन जिस उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है, वह निश्चित रूप से पत्रकारों के हितों की रक्षा में सफल होगा। संगठन हर सुख-दुख में पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन में एकता और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कम समय में संगठन की सदस्यता डेढ़ सौ के करीब पहुंच गई है, जो इसकी बढ़ती मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हर परिस्थिति में पत्रकार साथियों के साथ खड़े रहना है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न तहसील अध्यक्षों रामविलास पाण्डेय, विकास सिंह एवं मुकेश उपाध्याय सहित ‘आज’ अखबार के ब्यूरो चीफ अरुण कुमार तिवारी, वरुण मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिलास्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। इसी क्रम में अरुण तिवारी ने संकेत दिया कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र से सभी पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपये के बीमा की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत सभी तहसील अध्यक्षों के माध्यम से संगठन के सदस्यों को परिचय पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। इस अवसर पर अरुण कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश, सोमदत्त कुशवाहा, वारिश अली, अंकित कुमार, डॉ. इश्तेयाक अहमद, नियाज अहमद, नरेंद्र राय, शहनवाज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया।