Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाइक रैली निकाली गई, महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/03/2026 11:58:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/03/2026 11:58:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में मिशन शक्ति 5,0 अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में मिशन शक्ति 5,0 अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए। इस अवसर पर आयोजित बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति 5,0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाईक रैली के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा से सम्बन्धित कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।