-
☰
उत्तर प्रदेश: स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण कार्यों का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एसआरएन की पुरानी बिल्डिंग के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवाओं, अन्य चिकित्सा ईकाईयों, निर्माणाधीन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल सहित अन्य निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं एवं निर्माणकार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान पुरानी बिल्डिंग में क्षतिग्रस्त फालसिलिंग व उखड़ी हुई खिड़कियों को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए है। उन्होंने पुराने वायरिंग को व्यवस्थित कराये जाने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत बॉक्स पर पैनल लगाने अथवा लकड़ी व फाइबर लगाकर बंद कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गैलरी में लगे हुए अग्निशामक यंत्रों की एक्सपायरी डेट चेक की, जो कि इसी माह एक्सपायर हो रही है, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने उपकरणों को बदले जाने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान रोगियों व उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की सामग्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर लगायी जा रही ईट की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं प्रतीत होने पर उनकी गुणवत्ता की जांच कराये जाने तथा वहां पर रखी हुई ईटों का प्रयोग नहीं किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माणाधीन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाए जाने तथा सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कार्यों का पुनः निरीक्षण किया जायेगा, इसलिए सभी कार्य मानक के अनुसार तेजी से पूर्ण करा लिए जाये। उपमुख्यमंत्री ने प्राचार्य से स्वीकृत हुए 100 बेड अस्पताल के बिल्डिंग के निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्राचार्य से उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों का पालन करते हुए स्वरूपरानी चिकित्सालय के उच्चीकृत किए जाने हेतु कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री ने प्राचार्य, मुख्य अधीक्षिका व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, पेयजल, दवा वितरण, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में प्राचार्य से जानकारी ली और सभी सुविधाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में स्वच्छता व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे और हर मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजो के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी, शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश