Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 16/03/2026 04:11:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 16/03/2026 04:11:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  जमानियां में अवैध खनन पर सख्तीः बिना परमिट बालू और ईंट लदे 4 ट्रेलर सीज, 1.20 लाख का जुर्माना भी लगायासुहवल थाना क्षेत्र में सोमवार को खनन विभाग ने बिना परमिट खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  जमानियां में अवैध खनन पर सख्तीः बिना परमिट बालू और ईंट लदे 4 ट्रेलर सीज, 1.20 लाख का जुर्माना भी लगायासुहवल थाना क्षेत्र में सोमवार को खनन विभाग ने बिना परमिट खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय खनन अधिकारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान टीम ने चार ट्रेलरों को बिना वैध परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पकड़ा।इनमें एक ट्रेलर ईंट से भरा था, जबकि तीन ट्रेलर बालू से लदे हुए थे। वैध परमिट और अंतरराज्यीय शुल्क जमा होने का प्रमाण न मिलने पर विभाग ने सभी वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया। खनन विभाग ने इन चारों ट्रेलरों पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के बाद सीज किए गए वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुहवल थाना पुलिस को सौंप दिया गया।अचानक हुई सख्ती से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हलचल देखी गई। कार्रवाई से बचने के लिए कई चालकों ने अपने ट्रक और ट्रेलर सड़क किनारे खड़े कर दिए और मौके से हट गए। इससे कुछ समय के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी कम हो गई।

क्षेत्रीय खनन अधिकारी ईश्वरचंद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ओवरलोडिंग और बिना परमिट बालू सहित अन्य खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाना है। जिन वाहनों के पास वैध परमिट नहीं था और अंतरराज्यीय शुल्क जमा नहीं किया गया था, उनके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।