Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/03/2026 01:38:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/03/2026 01:38:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महान सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज सम्राट अशोक की जयंती (जो प्रायः चैत्र शुक्ल अष्टमी को मनाई जाती है) पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महान सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज सम्राट अशोक की जयंती (जो प्रायः चैत्र शुक्ल अष्टमी को मनाई जाती है) पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस विषय पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। समर्थकों का मानना है कि सम्राट अशोक केवल एक शासक ही नहीं, बल्कि भारत के अखंड स्वरूप के निर्माता, शांति, अहिंसा और “धम्म” के प्रतीक रहे हैं। कलिंग युद्ध के बाद उनका जीवन परिवर्तन विश्व इतिहास में एक अद्वितीय उदाहरण है, जिसने शासन को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का मार्ग दिखाया। यह भी तर्क दिया जा रहा है कि यदि देश में अन्य महापुरुषों की जयंती पर अवकाश घोषित है, तो अशोक जैसे महान सम्राट, जिन्होंने भारत को सांस्कृतिक और नैतिक दिशा दी, उनकी जयंती पर भी राष्ट्रीय अवकाश होना चाहिए। इससे सामाजिक एकता को बल मिलेगा और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस मुद्दे को राजनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है। संघमित्रा मौर्य, जो बदायूं की पूर्व सांसद रह चुकी हैं, ने भी संसद में सम्राट अशोक जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग रखी है।