Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 11/06/2026 10:33:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 11/06/2026 10:33:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 08 ,09 व 10 जून 2026 आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा के तृतीय दिवस पर बुधवार को द्वारका प्रसाद गर्ल्स इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 08 ,09 व 10 जून 2026 आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा के तृतीय दिवस पर बुधवार को द्वारका प्रसाद गर्ल्स इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा के सफल एवं सकुशल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।