Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश, तालाब खुदाई, गौशाला सुधार और स्कूल बाउंड्री वॉल पर दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 23/04/2026 03:35:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 23/04/2026 03:35:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी खंड विकास आधिकारिओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी खंड विकास आधिकारिओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास आधिकारिओं को  निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए तालाबों का खुदाई कार्य जल्द शुरू करवाया जाए तथा नदियों व झीलों का पुनः जीर्णोद्धार करवाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामों में मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू किया जाए, जिससे गांव में ही बच्चों को खेलने के लिए स्टेडियम मिल सके। सभी गौशालाओं में पशुओं के लिए टीन सेट की व्यवस्था, चारा बुवाई की व्यवस्था, पशुओं के लिए शुद्ध पीने का पानी, भूसा की व्यवस्था तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये की गौशालाओं के सभी कैमरे चालू हालत में हो।जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा से और अन्य योजना से हर ब्लॉक से 20 विद्यालयों का बाउंड्री वॉल उच्चीकरण का कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री मोइनुल इस्लाम, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री पंकज यादव सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।