Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 15/04/2026 03:06:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 15/04/2026 03:06:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के भरुहना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहब के विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

विस्तार

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए गए मार्ग—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—पर चलने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव रंजन, सहायक प्रबंधक राहुल वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चंदन प्रकाश सहित सुधांशु, रामजी प्रसाद, सतीश श्रीवास्तव, गिरजा शंकर, सुशील कुमार एवं दीपक कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस दिन को प्रेरणादायक और यादगार बनाया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, और हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।