Contact for Advertisement 9919916171


गोरखपुर: हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, तमंचा और एक्सयूवी बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 14/03/2026 11:47:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 14/03/2026 11:47:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हत्या का प्रयास करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध  पिस्टल, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद एक्सयूवी वाहन बरामद।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हत्या का प्रयास करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध  पिस्टल, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद एक्सयूवी वाहन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी  रामगढ़ताल के नेतृत्व में एसओजी गोरखपुर, सर्विलांस सेल व थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. पंकज शाही पुत्र दिनेश प्रताप शाही निवासी महुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर 2. युवराज सिंह उर्फ राज पुत्र राकेश सिंह निवासी ठठौली थाना गगहा जनपद गोरखपुर 3. सर्वेश उर्फ राहुल सिंह  पुत्र रणविजय सिंह निवासी कोठा थाना गगहा जनपद गोरखपुर 4.लालू यादव पुत्र रमेश यादव निवासी मसान पाकत बांसुडीला थाना गगहा जनपद गोरखपुर को घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध  पिस्टल .32 बोर, 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 अदद एक्सयूवी वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम  विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 10.03.2026 को रात करीब 10 बजे पंकज शाही उपरोक्त मुझे और मेरे मित्र को पैसा लौटाने के लिए बुलाया, जहां हम दोनो पहुंचे थे। पंकज शाही अपने मित्र राहुल सिंह, युवराज सिंह व अन्य एक अज्ञात के साथ मौजूद था । अभियुक्तों ने पैसा ना लौटाने की बात करते हुये गाली गलौज करने लगे तथा इसका विरोध करने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दिया, जिसमें गोली हमारे मित्र के पैर में लगी। अभियुक्तों ने जान से मारने की धमकी देते हुए एक्सयूवी गाड़ी से भाग गये । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।