-
☰
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन माफिया गिरोह का भंडाफोड़, 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 2 डंपर व 1 कार बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर कुल 08 शातिर खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 डंपर, 01 हुंडई वेन्यू कार तथा 05 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.05.2026 की रात्रि को खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो डंपरों को रोका गया, जिनमें अवैध रूप से खनिज सामग्री भरी हुई थी। जांच में पाया गया कि डंपरों के पास किसी प्रकार के वैध प्रपत्र या रॉयल्टी दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसके अलावा डंपरों पर पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा आगे की नंबर प्लेट भी छुपाई गई थी, जिससे उनकी पहचान न हो सके। पुलिस कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि एक हुंडई वेन्यू कार का उपयोग अवैध खनन सामग्री की रैकी (निगरानी) के लिए किया जा रहा था। यह कार पुलिस और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा कर खनन माफिया गिरोह को सतर्क करने का कार्य कर रही थी। मौके पर पुलिस ने वाहनों को जब्त कर थाने में दाखिल कर दिया। इस मामले में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0स0 161/2025 धारा 303(2), 317(2), 61(2), 112 बीएनएस तथा 4/21 खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में विवेचना के दौरान 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सुहैल पुत्र अलीम, नदीम पुत्र नूरहसन सहित अन्य कई आरोपी शामिल हैं। आगे की कार्रवाई में अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की गई। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सुहैल ने स्वीकार किया कि उनका एक संगठित गिरोह अवैध रूप से खनन सामग्री की चोरी कर बिना प्रपत्रों के उसे क्रशरों तक पहुंचाता था और बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। गिरोह द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन की रैकी कर रास्ते बदलकर अवैध खनन की गाड़ियों को पास कराया जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस लगातार अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त निगरानी बनाए हुए है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राजस्थान: डाइट कार्यकारिणी बैठक में शैक्षिक शोध एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय मासूम की मौत
राजस्थान: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, 501 महिलाओं ने लिया भाग
मध्य प्रदेश: सपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा