-
☰
उत्तर प्रदेश: शाकुंभरी देवी मेले की तैयारियों का निरीक्षण, प्रशासन ने सख्ती के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्राचीन सिद्धपीठ आस्था के प्रमुख केंद्र मां शाकुंभरी देवी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्राचीन सिद्धपीठ आस्था के प्रमुख केंद्र मां शाकुंभरी देवी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर अभिनन्दन सिंह ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें उन्होंने विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति, पथ प्रकाश एवं सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही चिकित्सा सुविधाएं, मोबाइल एंबुलेंस, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी ग्रामीण सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे प्रशासन की सख्ती ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार मेला व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
Delhi Crime: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की हत्या, दिल्ली में सनसनी
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 की तैयारी, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज
राजस्थान: राजस्थान दिवस पर दुर्ग में सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड व HRP मामलों पर तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: गैस कालाबाजारी पर छापेमारी, 21 सिलेंडर जब्त व FIR दर्ज