Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का शुभारंभ, प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/03/2026 12:51:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/03/2026 12:51:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए जनपद में एक अभिनव पहल की गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए जनपद में एक अभिनव पहल की गई है। प्लास्टिक के कारण पर्यावरण, जल और भूमि प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है, नालियां जाम हो रही हैं और पशुओं की असमय मृत्यु तक हो रही है। इसके अलावा प्लास्टिक जलाने से निकलने वाले सूक्ष्म कण सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन रहे हैं। इन्हीं समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जनपद में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 63.76 लाख की लागत से यूनिट का लोकार्पण, जनपद में कुल 63.76 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नंद गोपाल नंदी, रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, सुष्मिता मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस यूनिट में प्लास्टिक कचरे को पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाएगा, फिर उसकी धुलाई और सुखाने की प्रक्रिया के बाद उसे दानों (ग्रैन्यूल्स) में परिवर्तित किया जाएगा। तैयार प्लास्टिक दानों को विभिन्न कंपनियों को बेचा जाएगा।


इससे ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक के वजन के अनुसार धनराशि मिलेगी। पंचायतों के ओएसआर (Own Source Revenue) में वृद्धि होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह पहल शुरू की गई। यह कदम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनपद और विंध्य क्षेत्र को पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।