Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 31/08/2026 11:46:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 31/08/2026 11:46:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद लखनऊ जा रहे जीजा-साले सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद लखनऊ जा रहे जीजा-साले सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के बनौगा गांव निवासी दीपक यादव के घर उनके बहनोई कुलदीप यादव, निवासी जटहा थाना सिंधौली, रक्षाबंधन मनाने आए थे। त्योहार मनाने के बाद दोनों शनिवार शाम बाइक से लखनऊ की ओर किसी काम से रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि अटरिया कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: मायावती ने BSP की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों की करी समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

उत्तर प्रदेश: दधिकांदों मेला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूरी कराने के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश: अपर जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: युवा उद्यमी योजना में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर पत्रावलियां निरस्त न करें बैंकर्स, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बिहार: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

राजस्थान: नगर परिषद चुनाव में टिकट को लेकर हुआ घमासान, भाजपा-कांग्रेस में बगावत के सुर हुए तेज


Featured News