Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गौकशी के दो आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस की बड़ी सफलता 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/05/2026 10:07:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/05/2026 10:07:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार की सख्त कार्रवाई के चलते हुए आरोपियों/अपराधियों में खलबली मच गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार की सख्त कार्रवाई के चलते हुए आरोपियों/अपराधियों में खलबली मच गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के चिट्ठे खोलने आरंभ कर दिए हैं। कार्रवाई की इसी कड़ी में गौकशी में लिप्त दो अभियुक्त वाजिद उर्फ  पेंचू पुत्र बशीर, सूफियान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर के विरूद्ध गौकशी के विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं। उपरोक्त दोनों अपराधी सक्रिय रूप से अपराध कारित करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के द्वारा गौकशी में संलिप्त अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतू आदेश निर्देश दिए गए थे।

 

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा गौकशी के अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव  क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 4/5/2026 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा गौकशी के अपराध में संलिप्त अपराधियों 1, वाजिद उर्फ पेंचू  पुत्र बशीर निवासी निकटवर्ती गांव चकवाली, 2, सूफियान पुत्र मुस्तकीम निवासी निकटवर्ती गांव चकवाली थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई। जिसमें उपरोक्त दोनों अपराधी हैं। हिस्ट्रीशीट 1, एच एस 15 बी, वाजिद उर्फ पेंचू पुत्र बशीर, हिस्ट्रीशीट 2, एच एस 16 बी, सूफियान पुत्र मुस्तकीम, उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण निवासी ग्राम चकवाली थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर।