-
☰
उत्तर प्रदेश: कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर लगे हत्या करने के आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी कस्बा बेवर की शिवनगर कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी कस्बा बेवर की शिवनगर कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवनगर कॉलोनी निवासी दीपांशु सक्सेना (28) की पत्नी अंजलि गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे दीपांशु की नींद खुली तो उन्होंने अंजलि को पंखे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंजलि का विवाह करीब चार वर्ष पहले नगरिया कासगंज, कायमगंज निवासी सूरज सिंह की बेटी के रूप में दीपांशु सक्सेना से हुआ था। दंपती की ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। दीपांशु और उनके पिता अनूप सक्सेना जलेबी बेचने का कार्य करते हैं।
घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा