Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मासूम अंशुमन हत्याकांड पर महापौर डॉ. अजय कुमार का बड़ा एक्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/05/2026 10:04:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/05/2026 10:04:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के माननीय महापौर डॉक्टर अजय कुमार जी एवं स्थानीय पार्षद  राहुल झाम्ब ने मृतक बालक अंशुमन के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के माननीय महापौर डॉक्टर अजय कुमार जी एवं स्थानीय पार्षद  राहुल झाम्ब ने मृतक बालक अंशुमन के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। इस दौरान महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम सहारनपुर इस दुःख की घड़ी में अंशुमन के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मासूम अंशुमन के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। महापौर  ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर मामले को गंभीरता से अवगत कराया तथा केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषी को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग की। स्थानीय पार्षद राहुल झाम्ब ने कहा कि जब तक अंशुमन को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे सहारनपुर की लड़ाई है। इस दौरान केशव मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरता, पार्षद कृष्ण कुमार बत्रा जी, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु छाबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अनीश मिगलानी, शक्ति केंद्र संयोजक सागर पुंडीर, संजय गांधी उपस्थित रहे।