Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महाराजा लाखन पासी के सम्मान को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 08/06/2026 03:12:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 08/06/2026 03:12:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज माननीय राज्यपाल महोदय जी को लखनऊ जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महाराजा लाखन पासी जी के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज माननीय राज्यपाल महोदय जी को लखनऊ जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महाराजा लाखन पासी जी के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रामभद्राचार्य जी द्वारा महाराजा लाखन पासी जी के संबंध में दिए गए अपमानजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।पासी समाज यह स्पष्ट करना चाहता है कि महाराजा लाखन पासी जी हमारे गौरव, इतिहास और अस्तित्व के प्रतीक हैं। उनके सम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि भविष्य में दोबारा महाराजा लाखन पासी जी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं 

1. महाराजा लाखन पासी जी एवं महाराजा छिता पासी सीतापुर के ऐतिहासिक किलों को सरकारी संरक्षण देकर सुरक्षित किया जाए।

2.  लखनऊ में महाराजा लाखन पासी जी की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित की जाए।
3. किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर “महाराजा लाखन पासी मेडिकल कॉलेज” किया जाए।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — राजन रावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पासी सेना),डॉ. बी.पी. अशोक (पूर्व IPS),सचिन रावत (राष्ट्रीय महासचिव, पासी सेना), पंकज रावत जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, पासी सेना), वरिष्ठ अधिवक्ता रामनाथ जी (संरक्षक, पासी सेना), वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र रावत जी,अभिषेक रावत जी, राजू रावत जी, मनोज रावत जी एवं समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।