Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एम.आर.डी. डिफेंस स्कूल का किया गया उद्घाटन, शिक्षा में नई पहल शुरू 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 14/03/2026 11:57:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 14/03/2026 11:57:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रोड बलिया बेल्थरा रोड क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक रामानंद यादव ने बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव पड़सरा, बिहरा हरपुर में एम.आर.डी. डिफेंस स्कूल के रूप में एक मील का पत्थर रखकर शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रोड बलिया बेल्थरा रोड क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक रामानंद यादव ने बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव पड़सरा, बिहरा हरपुर में एम.आर.डी. डिफेंस स्कूल के रूप में एक मील का पत्थर रखकर शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत की। आज शुक्रवार को एम.आर.डी. डिफेंस स्कूल पड़सरा बिहरा हरपुर, बलिया का सेवानिवृत्त अध्यापक धर्मदेव यादव ने फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि संस्थान के प्रबंध निदेशक रामानंद यादव द्वारा इस पिछड़े इलाके में शिक्षा के प्रति समर्पण काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि आपको इस क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी क्योंकि इस पथ पर ईश्वर आपके सहचर हैं और हमारी मंगलकामनाएं आपके साथ हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश "अंचल" ने श्री यादव के इस नेक और बड़े कदम की सराहना करते हुए कहा कि आपके परिश्रम से बेल्थरा रोड नगर में अनगिनत बच्चों ने फायदा उठाया है। ईश्वर करें कि विधानसभा बेल्थरा रोड के सुदूरवर्ती गांव पड़सरा में बना यह शिक्षा का मंदिर क्षेत्र सहित देश को नई पहचान दिलाए। आपके प्रयास से नव सृजित, सिंचित और पुष्पित-पल्लवित यह बगिया देश को नित्य नई प्रतिभाओं को निखारने में मदद करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम ललित यादव ने की जबकि संचालन में कौशल मेश्राम का साथ अध्यापक प्रदीप यादव ने अपने स्वागत एवं विकास गीतों से बखूबी दिया। वहीं कवि जितेंद्र स्वाध्यायी की रचना 'प्राण से प्यारा देश हमारा, तिरंगा ज़िंदाबाद रहे...' ने खूब तालियां बटोरी। सभा को प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राजन कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, अजीत प्रताप सिंह, शिक्षक रामाधार यादव, जितेंद्र त्यागी, अरशील प्रधान ने भी संबोधित किया। आपको बताते चलें कि रामानंद यादव बेल्थरा रोड में "ज्ञान दृष्टि" नाम से कोचिंग संस्थान चलाते हैं जहां से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संस्थान सहित अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर रहे हैं।

एम.आर.डी. डिफेंस स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर नर्सरी से कक्षा 9 तक की शिक्षा हेतु संस्कारी, जीवनोपयोगी और रोजगारपरक शिक्षण पद्धति के लिए एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म मुहैय्या कराने के लिए कृतसंकल्प है। इस संस्थान में छठवीं और नौवीं कक्षा में राष्ट्रीय स्तर के सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, नवोदय विद्यालय, विद्या ज्ञान स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय, गुरुकुल विद्यालय, आर.के. मिशन स्कूल, पीएम श्री आवासीय विद्यालय, सी.एच.एस., आर.आई.एम.सी., ए.एम.यू., एन.एम.एम.एस. जैसे अन्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंत में संस्थान के प्रबंध निदेशक रामानंद यादव ने आगंतुकों एवं विद्यालय परिवार द्वारा दिए स्नेह व सम्मान के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश, हाफीज़ मतलूब, अभिनंदन, बब्बन यादव, श्रवण कुमार यादव, बृकेश यादव, फूलबदन, जयश्री यादव, प्रह्लाद यादव, अनिल, प्रधान युसूफ सिद्दीकी, अशरफ़ सिद्दीकी, शाहिद, प्रमोद यादव, सेराज, इमरान, इनायतुल्लाह, सीमा सहित सैकड़ों ग्रामीण और विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।