Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 07/05/2026 10:14:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 07/05/2026 10:14:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रात्रि में घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद के चलते हुए गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा साजन पुत्र स्व० रितेष, निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या के संबंध में थाना सूरजपुर पर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रात्रि में घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद के चलते हुए गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा साजन पुत्र स्व० रितेष, निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या के संबंध में थाना सूरजपुर पर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा एमटैक के सामने बने तिराहे पर तिलपता से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रस्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आती हुई संदिग्ध मोटर साइकिल को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल  सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो अभियुक्त द्वारा अपने आपको घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान वीर सिंह पुत्र स्व कालू राम निवासी ग्राम साकीपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है, घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस एवं 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।