-
☰
उत्तर प्रदेश: नागल पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई वाल्मीकि शोभायात्रा, छात्राओं को किया गया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नागल सहारनपुर जिले के नागल कस्बे में मंगलवार को पुलिस ने वाल्मीकि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इसके साथ ही मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर मंदिर परिसर में समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और यातायात को सुचारू रखने के इंतजाम किए। वहीं, मिशन शक्ति फेज 6.0 और बहू-बेटी सम्मेलन के तहत ग्राम दघेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों, बस स्टैंड और मुख्य बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राधेश्याम यादव और एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला निरीक्षक वर्षा कुशवाहा ने किया। अभियान में महिला कांस्टेबल प्रभा भाटी, साइबर टीम के कांस्टेबल आकाश यादव, रिक्रूट कांस्टेबल गौरव और रिक्रूट महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ डिजिटल अरेस्ट, झूठी अफवाहों तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने सरकार की ओर से संचालित महिला कल्याण योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
मध्य प्रदेश: धामनोद में बिजली के खंभे पर काम करते कर्मचारी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स में जीते 42 पदक
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन