Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ तस्करो को किया गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 08/04/2026 04:03:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 08/04/2026 04:03:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा' के तहत पुलिस का बड़ा प्रहार, चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा' के तहत पुलिस का बड़ा प्रहार, चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने इसी गैंग के एक अन्य सदस्य फईम पुत्र शमीम को भी बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री के साथ गिरफ्तार कर भेजा था जेल,, सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग की एक महिला सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से है बाहर।सहारनपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआईजी सहारनपुर रेंज के निर्देशन में जारी इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना कुतुबशेर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर अपराधी क्षेत्र में सक्रिय है।

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और फरहद पुत्र शमीम (निवासी मोहल्ला सीराजान, हाल निवासी 62 फुटा रोड, आजाद कॉलोनी) को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार तस्कर फरहद पुत्र शमीम के कब्जे से 1 किलो से अधिक अवैध चरस बरामद हुई है। नशे के काले कारोबार पर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है सहारनपुर जोन में “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के संकल्प के साथ 'ऑपरेशन सवेरा' चलाया जा रहा है। इस गैंग पर महज चार दिन पहले ही पुलिस ने इसी गैंग के एक अन्य सदस्य फईम पुत्र शमीम को भी बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग की एक महिला सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि वह स्मैक की बड़ी सप्लायर है और पुलिस उसकी तलाश में है। ऑपरेशन सवेरा के तहत युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा किया जा सके और फरार महिला सप्लायर तक पहुँचा जा सके।