Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड व HRP मामलों पर तेजी के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/03/2026 01:08:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/03/2026 01:08:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र परिवारों, विशेषकर 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र परिवारों, विशेषकर 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी (HRP) मामलों की कड़ी निगरानी करने को कहा और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखने को कहा गया। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को सही अस्पताल तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मूवमेंट रजिस्टर बनाए जाएं। बैठक में आईपीडी, ओपीडी, टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ व क्षय रोग नियंत्रण, जननी सुरक्षा योजना, एसएनसीयू, आरसीएच, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।