-
☰
उत्तर प्रदेश: बिस्किट लेने गए 7 साल के बच्चे को दुकानदार ने एयर गन से मारी गोली, आरोपी हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में गुरुवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में गुरुवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिस्किट खरीदने दुकान पर गए सात वर्षीय मासूम को दुकानदार ने एयर गन (चिड़िया मारने वाली बंदूक) से गोली मार दी। छर्रा बच्चे के बाएं कान के नीचे लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि कार्तिक शर्मा उर्फ कान्हा शर्मा अपने मामा रामू शर्मा के घर रहकर पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव की किराना दुकान पर बिस्किट खरीदने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में दुकानदार ने एयर गन से फायर कर दिया। छर्रा सीधे बच्चे के कान के नीचे जा लगा। घटना के समय बच्चे के मामा रामू शर्मा भी मौके पर मौजूद थे। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग घायल बच्चे को तुरंत वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। मामा रामू शर्मा ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ तिलहर थाने में तहरीर देकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि बच्चे को एयर गन के छर्रे से चोट लगी है। उसका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की।
राजस्थान: ईआरसीपी परियोजना में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का विरोध, 10 गुना मुआवजे की मांग
राजस्थान: महिलाओं के लिए वैज्ञानिक भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू
राजस्थान: शातिर बाइक चोर हुए गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद
छत्तीसगढ़: PDS दुकान की बड़ी लापरवाही, जानवरों के बीच रखा नमक बांटने का आरोप
राजस्थान: उनियारा बस स्टैंड पर लगा भीषण जाम, 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहन भी फंसे