Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कंदवा की नट बस्ती में ‘उज्जवल पाठशाला’ का हुआ शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 31/08/2026 04:28:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 31/08/2026 04:28:02 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कंदवा स्थित अमरा खैरा नट बस्ती में रविवार को उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट की पहल ‘उज्जवल पाठशाला’ के तहत निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के तहत बच्चों को नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसमें Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के माध्यम से बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, किसी कारण से विद्यालयी शिक्षा से दूर हुए बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और स्कूल में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक समिति के नंदलाल मास्टर और सौहार्ट पीस सेंटर के फादर आनंद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अबू हाशमी ने किया। इस पहल में WH Smith Memorial School की प्रिंसिपल डॉ. अनीता डे, रोटरी क्लब वाराणसी साउथ, L1 कोचिंग के ब्रिजेश सर एवं अम्बर सर तथा होप रील्स प्रोडक्शन की ओर से सहयोग दिया जाएगा। इस सहयोग के माध्यम से बस्ती के बच्चों को नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर फादर आनंद ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान अधिवक्ता अबू हाशमी, मौसमी राय, अशोक कुमार, किरण देवी समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 


Featured News